फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two international smugglers arrested in Firozabad

UP: फिरोजाबाद में दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाए 40 लाख रुपये की चरस बरामद

Thu, 15 Jan 2026 09:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 Jan 2026 09:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर नेपाल से चरस लेकर आए थे। पुलिस ने उनसे 40 लाख रुपये कीमत की चरस भी बरामद की है।

विज्ञापन
Two international smugglers arrested in Firozabad
पकड़े गए तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में पुलिस ने नगला बरी चौराहा, फतेहाबाद रोड से दो अंतरराष्ट्रीय चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 40 लाख रुपये कीमत की 5 किलो 753 ग्राम चरस बरामद हुई। इसे ये नेपाल से लेकर आए थे। पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय सहनी और सूरज कुमार हैं। दोनों बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले के ग्राम बेरिया डीह, थाना हर्षिदी के निवासी हैं। अभियुक्त सूरज के विरुद्ध पंजाब के पटियाला जिले के थाना शंभू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


थाना इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और एएनटीएफ आगरा टीम को सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस लेकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य आ रहे हैं। पुलिस ने थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चौराहा (फतेहाबाद रोड) के पास घेराबंदी की और दो संदिग्ध लोगाें को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नेपाल से सस्ते दामों पर चरस खरीदते थे और इसे उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चार से पांच गुना अधिक कीमत पर बेचते थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि नेपाल निवासी शेषनाथ मास्टर साहब फोन के माध्यम से लोकेशन बताकर चरस की आपूर्ति कराते थे। बरामद चरस को नगला बरी चौराहे पर फुटकर बिक्री के लिए लाया गया था।


शेषनाथ मास्टर की तलाश में नेपाल जाएगी पुलिस
पुलिस इस मामले में आरोपी गिरोह की जड़ों तक जाने की तैयारी कर रही है। रसूलपुर थाने और एएनटीएफ की टीम नेपाल जाएगी। शेषनाथ मास्टर के बारे में जानकारी की जाएगी। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह में कई और भी लोग शामिल हैं, इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed