फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two dead from diarrhea in Kanthri, 50 sick

कंथरी में डायरिया से दो मौत, 50 बीमार

Wed, 24 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Wed, 24 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two dead from diarrhea in Kanthri, 50 sick
- फोटो : DEmo pic

विज्ञापन
 कंथरी गांव में चार दिन पूर्व से फैला डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव में रहने वाले दो बुजुर्गों ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। टीम के कैंप करने के बाद भी गांव के हालात सही नहीं हैं।     
   बुधवार को गांव के 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह और 65 वर्षीय दागश्री की डायरिया के चलते मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हालत सुबह बिगड़ी थी। दोनों को शिकोहाबाद अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। वहीं गांव में चौथे दिन भी लगभग 60 लोग बीमार पड़े हैं। बताया कि एक सप्ताह में गांव में बीमारी के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है। पहली दो मौतों को ग्रामीणों ने सामान्य मान लिया था, लेकिन रविवार से गांव में फैले डायरिया के चलते लगभग दो सौ के करीब लोग चारपाइयों पर लेट गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम दिनरात गांव में कैंप करके दवा बांट रही है लेकिन लाभ नहीं मिल पा रहा है। मृतक राजेंद्र के घर में उनकी नातिन शिल्पी (16), अंकित (12) और राजेश भी बीमार पड़े हैं। वहीं आशू, शोभा, शीलू, विक्का देवी, संत सिंह का नाती कृष्णा भी चारपाई पर लेटे हैं। परिवारीजन बीमार लोगों की तीमारदारी में लगे हैं।       
विज्ञापन

जब से गांव में डायरिया की जानकारी हुई है। तभी से हमारी टीम गांव में कैंप किए हुए है। प्रधान से फोन पर वार्ता कर गांव की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ग्राम प्रधान दो दिन से गांव के हालात सामान्य होने का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। बुधवार सायं को भी हमारे द्वारा गांव का दौरा किया गया है। गांव में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई, जिसका कारण डायरिया नहीं और बीमारी है। वहीं, महिला की शिकोहाबाद में मौत हुई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके दीक्षित, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed