फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two crore fraud in Indian Bank Jasrana branch

इंडियन बैंक घोटाला: दो करोड़ का गबन...अब ग्राहकों को बुला रहे अफसर, जमा पूंजी के बारे में पूछे ये सवाल

Mon, 07 Apr 2025 08:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 07 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

इंडियन बैंक घोटाले में पुलिस और बैंक प्रबंधन ने जांच तेज कर दी है। ग्राहकों से भी अहम जानकारी जुटाई जा रहीं हैं। इसलिए ग्राहकों को बैंक में बुलाया जा रहा है। रकम के बारे में भी सवाल पूछे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Two crore fraud in Indian Bank Jasrana branch
इंडियन बैंक की शाखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में इंडियन बैंक की शाखा जसराना में हुए आर्थिक घोटाले के मामले में पुलिस जहां मास्टरमाइंड पूर्व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। वहीं पूर्व शाखा प्रबंधक ने खुद को निर्दोष बताकर उच्च न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल कर दी है। बैंक द्वारा आंतरिक जांच की जा रही है। पीड़ित ग्राहकों को शाखा में बुलाकर उनसे बात करने के साथ ही उनसे साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। ग्राहक द्वारा साक्ष्य दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

इंडियन बैंक की शाखा जसराना में तैनात रहे शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर जयप्रकाश पर अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक से दो करोड़ से अधिक रुपये का गबन करने का आरोप है। पुलिस ने कैशियर एवं अन्य चार लोगों को जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहे शाखा प्रबंधक रहे राघवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से खुद को बचाते हुए आरोपी ने उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका डाल दी है। अंतरिम जमानत याचिका की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस हरसंभव प्रयास करने में जुटी है। वहीं बैंक द्वारा पीड़ित ग्राहकों से बात की जा रही है। आंतरिक जांच कमेटी द्वारा ग्राहकों को बैंक में बुलाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

बैंक में बुलाकर ग्राहकों से खाते से कम हुई राशि एवं अन्य जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। वहीं साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। जांच में ग्राहक के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला सही मिलने पर पीड़ित ग्राहक को धनराशि दिए जाने का भी आश्वासन बैंक अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed