फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two arrested for reponsible to rescue bhola

भोला को छुड़ाने वाले दो बदमाश दबोचे

Sat, 04 Jul 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Jul 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for reponsible to rescue bhola
करीब डेढ़ माह पूर्व मथुरा कोर्ट से पेशी से लौटने के दौरान पंकज उर्फ भोला को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि भोला जाट व उसके अन्य साथी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव ढाटौली निवासी शार्प शूटर पंकज उर्फ भोला जाट को विगत 27 मई की शाम उसके साथी पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर और फायरिंग कर पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले गए थे। पुलिसकर्मी जय नरायन, सुभाषचंद्र, अमरजीत व अजीत सिंह घायल हो गए थे। कांस्टेबल जय नरायन को गोली लगी थी। भोला को भगाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे महेश निवासी गांव नगला जय सिंह थाना सुरीर, मथुरा व कन्हैया निवासी गांव चंदवारा थाना सहपऊ, हाथरस हाल निवासी वन विभाग कालोनी सादाबाद को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। अलीगढ़ पुलिस घटना में शामिल मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महेश व कन्हैया का कहना है कि उन्हें रुपयों के लालच में लाया गया था। सिपाहियों से लूटी गई राइफल को वह एक तालाब के निकट फेंककर फरार हो गए थे। मोहित ने उन्हें मोटी रकम देने की बात कही थी, घटना के बाद मोहित कन्हैया के घर पहुंचा था। जहां से बाइक लेकर वह चला आया।
विज्ञापन


मथुरा-आगरा के बीच व छलेसर पर थी भोला को छुड़ाने की योजना
पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि भोला को छुड़ाने की योजना मथुरा-आगरा के बीच थी लेकिन भोला को आगरा तक पुलिस वैन से लाया गया था इसके बाद पहले छलेसर के जंगल और फिर  एत्मादपुर-टूंडला के मध्य घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। छलेसर पर मौका न मिलने पर एत्मादपुर ओवरब्रिज पर घटना को अंजाम दिया गया। यहां से भागने के कई रास्ते थे। घटना के बाद भोला ने किसी भी साथी से मिलने की कोशिश नहीं की। भोला कहां छुपा है कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साथी भागे थे एक ही बाइक से
महेश ने बताया कि भोला जाट को छुड़ाने के लिए तीन बाइकों का प्रयोग किया गया था। फायरिंग होने पर वह घबरा गया था और सिपाही की राइफल को मौके पर छोड़ अकेला ही एक बाइक से भाग खड़ा हुआ था। वहीं भोला जाट सहित चार साथियों को एक ही बाइक से भागना पड़ा था। तीसरी बाइक पर तीन अन्य साथी थे।

बड़े गैंगवार की आशंका
महेेश व कन्हैया ने खुलासा किया कि भोला को जान पर खेलकर छुड़ाने के पीछे बड़ी साजिश है। अलीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया मोहित किसी बड़े गैंगवार की बात कह रहा था। मोहित के अनुसार भोला को बड़े गैंगवार के लिए ही छुड़ाया गया था।


भोला जाट को छुड़ाकर ले जाने वाले गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, अभी कई अहम सुराग मिलने बाकी हैं। जल्द ही अन्य साथी व भोला जाट भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
  प्रशांत कुमार, सीओ टूंडला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed