फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two accused of stealing balance weight of OHE line arrested

Firozabad News: ओएचई लाइन का बैलेंस वेट चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing balance weight of OHE line arrested
शिकोहाबाद। दो सप्ताह पूर्व रेलवे का ओएचई बैलेंस वेट चोरी करने वाले दो आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। जबकि वांछित चल रहे एक आरोपी की आरपीएफ तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उनको अलीगढ़ रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी-कोसमा ब्रांच लाइन पर 20 जनवरी को चोरों ने रेलवे के ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) के तारों पर लटकने वाला बैलेंस वेट चोरी कर लिया था। इसके चलते ओएचई के तार भी झूल गए थे, जिससे रेल संचालन में बाधा उत्पन्न हुई थी। रेल अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। जिसके चलते आरपीएफ शिकोहाबाद एवं आरपीएफ अपराध शाखा की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात मैनपुरी जिले के टिंडौली हॉल्ट के पास छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन

वारददात को अंजाम देने के बाद आरोपी माल को छिपाकर रख गए थे, जिसको छिपाकर ले जा रहे थे। तभी आरपीएफ की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम तेजपाल निवासी रामलीला की मढ़ेया थाना जसवंतनगर जनपद इटावा एवं सुदेश उर्फ छोटू निवासी चक थाना जसवंतनगर जनपद इटावा बताया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। आरपीएफ इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी कालिया निवासी आगरा रोड नई गल्ला मंडी के सामने कंजर कॉलोनी जनपद मैनपुरी की तलाश कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर शिकोहाबाद आनंद कुमार, सीआईबी एएसआई विनोद गौतम, एसआई समय सिंह, नवल शर्मा, प्रेमपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed