{"_id":"643a8337032c042a22079274","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-school-director-firozabad-news-c-25-1-125456-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल संचालक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल संचालक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 15 Apr 2023 04:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
25 मार्च को स्कूल संचालक को शिव मोहन दीक्षित गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी, डंडा और सरियों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। डॉक्टर ने बताया था कि शिव मोहन के शरीर में लगभग एक दर्जन फ्रेक्चर हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फिरोजाबाद से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अभी भी उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे दो आरोपियों को शनिवार सुबह गांव से ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों के नाम रामशरन और रामप्रवेश निवासी आमरी हैं। संवाद
देशी शराब के 216 पौआ सहित दो गिरफ्तार
शिकोहाबाद। शनिवार को थाना पुलिस ने 216 पौआ एक ब्रांड की शराब ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब बरामद कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम सुरेश निवासी दिवाइची और मेवाराम निवासी दखिनारा बताया है। संवाद