{"_id":"57f3fe4d4f1c1b8d32270baf","slug":"tundla-overbridge-crack-is-continuously-growing-on-nhai-dull","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला ओवरब्रिज में निरंतर बढ़ रही दरार से खतरा, एनएचआई सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला ओवरब्रिज में निरंतर बढ़ रही दरार से खतरा, एनएचआई सुस्त
Amar Ujala
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
टूंडला ओवरब्रिज में निरंतर बढ़ रही दरार से खतरा, एनएचआई सुस्त
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षतिग्रस्त आधी लेन से भारी वाहनों का गुजना जारी
आगरा-फीराजाबाद हाइवे पर टूंडला ओवरबिज में आयी दरार निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को यह दरार और बढ़ गयी। यही नहीं सड़क धंसकने से जोइंट के बीच लगायी गयी रबड़ भी बाहर निकल आयी। इतना होने के बावजूद एनएचएआई ने अभी तक मरम्मत कार्य कराना तो दूर अभी तक आयी दरार का सर्वे भी नहीं कराया है। वहीं क्षतिग्रस्त ब्रिज की इस लेन के आधे भाग से भारी वाहनों को गुजारना जारी है।
बताते चलें कि आगरा-फीरोजाबाद हाइवे पर गत शनिवार सायं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के दौरान वाहन गुजरने के दौरान अचानक मोटी दरार आ गयी थी। ओवरब्रिज में दरार आने की जानकारी पर पुलिस ने सुरक्षा व एनएचएआई की टीम ने बेरीकेटिंग करते हुए वाहनों को फीरोजाबाद-आगरा लेन से गुजारा था। वाहनों के गुजरने में दिक्कत होने पर एनएचएआई ने आगरा-फीरोजाबाद लेन की आधी सड़क से वाहनों को गुजारना शुरू कर दिया था। इसके चलते दरार निरंतर बढ़ती जा रही है।
दरार के बढ़ने के साथ ही एक साइड से सड़क धंसक गयी है तथा जोइंट में लगी रबड़ बाहर निकल आयी है। फिर भी एनएचएआई इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। क्षत्रिग्रस्त पुल से भारी वाहनों के गुजरने से खतरा बढ़ता जा रहा है। एनएचएआई के कर्मचारियों की मानें तो अभी दो तीन दिन तक सर्वे टीम नहीं पहुंच रही है, जबकि वे बढ़ती दरार की जानकारी निरंतर दे रहे हैं। वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसबी सिहं इस दरार को खतरा नहीं मान रहे। उनका कहना है कि जोइंट पर दरार आने से कोई खतरा नहीं है।