फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla loko piolet suicide

Firozabad News: पत्नी से हुए विवाद पर सहायक लाेको पायलट फंदे पर झूला, मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
tundla loko piolet suicide
टूंडला। पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद रेलवे में तैनात सहायक लोको पायलट ने पंखे पर लटकर खुदकशी कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। घटना से पूर्व लोको पायलट पत्नी व बच्चों को आगरा रिश्तेदारी में छोड़ आया था।
विज्ञापन

मथुरा के छटीकरा निवासी 36 वर्षीय श्याम बरन सिंह रेलवे में सहायक लोको पायलट था जो टूंडला के रेलवे क्वाटर नंबर 303 न्यू रेलवे कालोनी में परिवार के साथ रह रहा था। बुधवार शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी तीन बेटियों व पत्नी मोनिका को आगरा रिश्तेदारी में छोड़ने चला गया था। पत्नी व बच्चों को छोड़कर वह शाम साढ़े चार बजे करीब आगरा से वापस लौटा था।। शाम सात बजे करीब कोचिंग के लिए उसकी बेटियों को बुलाने गई पड़ोस की युवती जब वहां पहुंची तो पंखे पर लटके श्याम बरन को देख उसकी चीख निकल गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि रेलकर्मी ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की है। प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है। मरने से पूर्व रेलकर्मी पत्नी व बच्चों को आगरा छोड़कर आया था। उसने कमरे में पंखे के सहारे अंगोछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed