फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

रोडशो पर लगा जाम, सपा प्रत्याशी सहित 250 समर्थकों पर मुकद्मा दर्ज

Sat, 31 Oct 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
tundla by election
टूंडला (फिरोजाबाद)। शनिवार को सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर व उनके समर्थकों ने रोड शो निकालकर शक्ति का प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। प्रत्याशी व समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन व कारोनो नियमों का पालन न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना टूंडला के उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर व सैकड़ों समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना नियमों का पालन न करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को सपा प्रत्याशी ने टूंडला में रोड शो किया था। इसके चलते स्टेशन रोड, एटा रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं रोड शो के दौरान लगे जाम में तहसील में अधिकारियों संग बैठक कर लौट रहे आईजी आगरा रैंज ए सतीश गणेश व एसएसपी सचिंद्र पटेल की गाड़ियां भी फंस गईं। पुुलिस ने प्रत्याशी व उनके समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन कोविड-19 की गाइडलाइन न मानने पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी को सीमित लोगों के साथ रोड शो करने की स्वीकृति दी गई थी। प्रत्याशी ने अपने रोड शो में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के साथ ही वाहन भी शामिल रहे। इससे जाम के हालात पैदा हो गए। साथ ही कोरोना नियमों का भी पालन नहीं किया गया। प्रत्याशी व 250 से अधिक समर्थकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
रामेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed