फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

एक प्रत्याशी ने अलग से नहीं खोला खाता,दो प्रत्याशियों ने नहीं दी बैंक स्टेटमेंट की प्रति

Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
tundla by election
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा चुनाव खर्च व्यय लेखा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी का चुनाव खर्च सपा, बसपा प्रत्याशियों से भी मिलाकर अधिक पहुंच गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर ने 16.18 लाख रुपया खर्च किया है। जबकि सपा के महाराज सिंह धनगर व बसपा के संजीव चक को मिलाकर देखें तो 11.15 लाख के करीब हो रहा है।
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों प्रत्याशियों ने 31 अक्तूबर को अपने खर्चे का ब्योरा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया। टूंडला विधानसभा उपचुनाव के व्यय लेखा के नोडल अधिकारी एवं बरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 31 अक्तूबर को प्रत्याशियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए ब्योरा के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर ने 16,18,299, सपा के महाराज सिंह धनगर ने 5,62,013, बसपा के संजीव चक ने 5,53,812 एवं जन अधिकार पार्टी के अशोक कुमार ने 92,695, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार ने 52,575, मौलिक अधिकार पार्टी के धर्मवीर सिंह ने 17,250, परिवर्तन समाज पार्टी के सतीश कुमार ने 16,919 खर्च दिखाया है। इन्होंने चुनाव खर्च के लिए कोई अलग से बैंक एकाउंट नहीं खोला है। वहीं भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी ने भगवान सिंह ने 48,960 रुपया का खर्च दिखाया है। इन्होंने बिना अनुमति के पंपलेट को छपवा लिया है। निर्दलीय मिथिलेश कुमार ने एक लाख 4473, सचिन कुमार माइकल डैन ने 53,193 रुपया का खर्च दर्शाया है। मौलिक अधिकार पार्टी के धर्मवीर एवं निर्दलीय सचिन ने बैंक स्टेंटमेंट की प्रति जमा नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed