फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck operators killed looted

परिचालक की हत्या कर ट्रक लूटा

Wed, 18 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 18 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Truck operators killed looted
 इटावा से बेबर गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक को भरथना पर बदमाशों ने लूट लिया। चालक को उतार कर वह परिचालक को साथ में ले गए। रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को हाईवे पर बोझिया के निकट एक गड्ढे में फेंक दिया।
विज्ञापन



इटावा से एक ट्रक गिट्टी लादकर बेबर के लिए रात 10 बजे चला था। ट्रक जैसे ही भरथना के पास पहुंचा वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे रुकवा लिया। चालक आदेश कुमार की पिटाई कर ट्रक को लूट लिया। जबकि परिचालक कुमेरपाल निवासी कुर्रा मैनपुरी को साथ ले गए। सुबह उसका शव हाईवे पर बोझिया के पास एक गड्ढे से बरामद हो गया। उसके हाथ और पैर टूट हुए थे।
विज्ञापन


मृतक की जेब से मिली बिल्टी में इटावा ट्रांसपोर्ट कंपनी का मोबाइल नंबर अंकित था। उसपर फोन करने के बाद परिचालक की शिनाख्त हो सकी। ट्रक मालिक बंटी यादव भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि चालक आदर्श ने ट्रक लूटे जाने की जानकारी रात में ही थाने पर दी थी। उससे पूछताछ की जा रही है। परिचालक की मौत गला दबाकर की गई है। उसके हाथ पैरों पर चोटों के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed