फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck crushed woman returning with milk, died

Firozabad News: दूध लेकर लौट रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed woman returning with milk, died
शिकोहाबाद। दूध लेकर लौट रही महिला बोझिया के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

नगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी मिथलेश (45) शुक्रवार शाम को पांच बजे नेशनल हाईवे को पार करके पास के गांव चितावली में दूध लेने गई थीं। दूध लेकर महिला घर आ रही थी। बोझिया के पास नेशनल हाईवे को पार करते समय फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे वाहन की चपेट में आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर सिरसागंज की तरफ भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही मृतका के परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed