फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by threats, utensils trader commits suicide by consuming poison

Firozabad News: धमकी से परेशान बर्तन कारोबारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sat, 28 Jun 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Troubled by threats, utensils trader commits suicide by consuming poison
मृतक गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : मृतक गौरव का फाइल फोटो।
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। जान से मारने की धमकी से आहत बर्तन कारोबारी व भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल अध्यक्ष ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। नेहरू विद्यालय की सफाई को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिन लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था, उन्होंने व्यापारी को पीटा था। घर पर जाकर धमकी दी थी। इससे परेशान होकर शुक्रवार रात बर्तन कारोबारी ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यापारी के पिता ने आरोपी पिता-पुत्र समेत पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

हाथवंत निवासी गौरव कुमार (25) कस्बा में बर्तन की दुकान करते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। पिता राकेश कुमार का आरोप है कि तीन दिन पहले पुत्र को वीरपाल सिंह, उसके बेटे प्रीतम सिंह, पिंटू और आकाश व सतीष चंद्र ने फोन कर चौराहे पर बुलाया था। वहां उन लोगों ने रात में नेहरू विद्यालय की साफ-सफाई को लेकर अभद्रता की। कुछ लोगों ने उसे पीटा भी। जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत गौरव ने थाने में की। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। आरोप है कि शुक्रवार सुबह दोबारा उक्त आरोपी उसके घर आ धमके। घर पर आकर जमकर दबंगई की और धमकी की। इससे आहत गौरव ने देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी गई। परिजन अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। गौरव के एक बेटी और बेटा है। पति की मौत से पत्नी पवन कुमारी के आंसू थम नहीं रहे। पिता राकेश कुमार का कहना है कि विद्यालय परिसर में उक्त आरोपी अपनी गाड़ी खड़ी करते थे। रात में वहां पर आकर गंदगी फैलाते थे। इसका गौरव ने विरोध किया था। इसके साथ ही स्कूल में ताला लगवा दिया था। इसके कारण आरोपी उससे रंजिश मानने लगे थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर पांच नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed