फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by the bullies, the chief was forced to leave the village

Firozabad News: दबंगों से परेशान प्रधान गांव छोड़ने को मजबूर

Tue, 06 Jun 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the bullies, the chief was forced to leave the village
शिकोहाबाद। डाहिनी के ग्राम प्रधान ने पुलिस और दबंगों पर गांव छोड़ने को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को घर के दरवाजे पर बैनर लगाकर पूरा परिवार धरने पर बैठ गया। बैनर में लिखा था कि पुलिस और दबंगों से परेशान है। वह अपना मकान बेच कर गांव छोड़ने को मजबूर है। जैसे ही इसकी जानकारी सीओ को हुई तो वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान को समझा बुझाकर बैनर उतरवा दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



30 मई को ग्राम प्रधान सुमन जाटव और गांव के दबंगों में बिजली के तार डालने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दबंगों ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाना बुलाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। दोनों पक्ष नहीं माने तो पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिए। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद दबंग उसे घर से निकलने का रास्ता भी नहीं दे रहे हैं। आए दिन गाली गलौज कर उसे डराया, धमकाया जा रहा है। जिससे परेशान होकर वह गांव छोड़ने के लिए मजबूर है। इसी से आहत प्रधान ने सोमवार सुबह अपने दरवाजे पर एक बोर्ड लगाकर परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो सीओ देवेंद्र प्रताप और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने प्रधान को समझा बुझाकर दरवाजे पर लगा मकान बेचने का बोर्ड हटवा दिया। उन्होंने प्रधान को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




दो पूर्व प्रधानों में वर्चस्व की लड़ाई में पिस रहे ग्रामीण
शिकोहाबाद। ग्रामीण बताते हैं कि डाहिनी गांव में दो पूर्व प्रधानों में वर्चस्व की लड़ाई है। इस लड़ाई में पूरा गांव दो भागों में बंट गया है। इससे पूर्व भी गांव में कई बार झगड़े हो चुके हैं। 30 मई को ग्राम प्रधान सुमन और दूसरे पक्ष में साधारण मारपीट का मामला था। जिसे दोनों पक्षों ने तूल दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड उतारने को लेकर सीओ और पूर्व प्रधान में हुई बहस
सीओ देवेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान सुमन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और उससे दरवाजे पर लगा बोर्ड हटाने के लिए कहा। जब प्रधान बोर्ड हटाने के लिए तैयार हो गया, तभी वहां मौजूद एक पूर्व प्रधान के घर का सदस्य ने उससे बोर्ड हटाने के लिए मना किया। इसको लेकर सीओ देवेंद्र सिंह और पूर्व प्रधान में विवाद हो गया। जिसके बाद सीओ ने उक्त व्यक्ति को जेल भेजने के लिए कहा। इस पर उनके समर्थक हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के समर्थकों को खदेड़ दिया।



- मामला दो पक्षों के बीच झगड़े का है। जिसे गांव के कुछ लोग अनावश्यक रूप से तूल दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिंहित कर लिया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed