फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Troubled by debt and wife, a young man committed suicide by pouring petrol on himself.

Firozabad News: कर्ज और पत्नी से परेशान युवक ने पेट्रोल उड़ेलकर किया आत्मदाह

Sat, 29 Nov 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt and wife, a young man committed suicide by pouring petrol on himself.
महाराज सिंह का फाइल फोटो - फोटो : महाराज सिंह का फाइल फोटो
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला पान सहाय में शुक्रवार को एक युवक ने कर्ज और पत्नी की कलह से तंग आकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। युवक ने इस घटना को गांव में संतोषी माता मंदिर के पास खेत में जाकर अंजाम दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


महाराज सिंह (30) मूल रूप से नयापुरवा (नगर पंचायत खागा फतेहपुर) का निवासी था और हाल में नगला पान सहाय, थाना उत्तर में रह रहा था। शुक्रवार को महाराज सिंह अपनी ससुराल कैलाशपुर, रजावली गया था और पत्नी रजनी से अपने साथ चलने के लिए कहा। पत्नी द्वारा साथ जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद से गुस्साए महाराज सिंह ससुराल से निकल गया। गुस्सा और कर्ज का दबाव महाराज सिंह सहन नहीं कर पाया। टूंडला एटा रोड के किनारे संतोषी माता मंदिर के पास खेत में पहुंचकर उसने पेट्रोल छिड़का और खुद को आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना रजावली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव अधजली अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने ईश्रम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड की मदद से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महाराज सिंह पर काफी कर्जा हो गया था, जिस कारण वह इधर-उधर किराए पर रहने लगा था। पांच वर्ष पूर्व महाराज सिंह का विवाह रजनी पुत्री विजय पाल से हुआ था, लेकिन रजनी शादी के ढाई वर्ष बाद से ही ससुराल में नहीं रह रही थी। इंस्पेक्टर राजवली बृजकिशोर ने बताया कि मामला कर्ज और पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि मामला कर्ज और पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ है। युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed