{"_id":"57d6fd414f1c1ba73dd47675","slug":"tremendous-hot-talk-between-the-union-of-president-chief-and-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और प्रधान संघ अध्यक्ष के बीच जबरदस्त हॉट-टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और प्रधान संघ अध्यक्ष के बीच जबरदस्त हॉट-टॉक
Amar Ujala
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम और प्रधान संघ अध्यक्ष के बीच जबरदस्त हॉट-टॉक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में ज्ञापन देने गए थे प्रधान संघ के पदाधिकारी
महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ अश्लील भाषा का प्रयोग
प्रधान संघ अध्यक्ष व सपा नेता जेपी यादव ग्राम प्रधानों के साथ समस्याओं को लेकर एसडीएम संगमलाल यादव को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उस समय दोपहर के 12 बजे के करीब एसडीएम बीएलओ की बैठक ले रहे थे। पूर्व में फोन पर समय देने के बाद भी एसडीएम के कार्यालय में न मिलने पर प्रधान संघ अध्यक्ष भड़क गये तथा साथियों सहित सभागार में चल रही बैठक में पहुंच गए। जेपी यादव ने एसडीएम से कार्यालय में न बैठने पर नाराजगी जतायी। इस पर दोनों के बीच हॉट-टॉक हो गई।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि गाली-गलौज होने लगी तथा मारपीट की स्थित बन गयी। इस बीच अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों व लेखपालों पर जमीनों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। साथ ही सुबह 10 से दो बजे तक के समय में जनता की समस्याएं सुनने को कहा। एसडीएम ने किसी के दबाव में आकर नौकरी न करने की बात कही। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में भाग लेने आई महिला बीएलओ के सामने ही जमकर अश्लील भाषाओं को प्रयोग किया गया। किसी तरह बैठक में बैठे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव ने हस्तक्षेप किया तथा दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
प्रधानसंघ अध्यक्ष का कहना है कि करीब एक घंटा बैठने के बाद भी जब एसडीएम नहीं आए तो वे बैठक में चले गए, जहां शिकायत करने पर एसडीएम भड़क गए और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने लगे। इसका हमने विरोध किया।
विज्ञापन
प्रधान संघ अध्यक्ष से कुछ गलत-फहमियों के चलते कहासुनी हो गई। हॉट-टॉक की बात गलत है। हम किसी के दबाव में काम नहीं करेंगे। बाद में गलतफहमी दूर हो गई।
संगमलाल यादव,
एसडीएम टूंडला