{"_id":"60d8bcd78ebc3ebb4a5ab58e","slug":"transporters-will-celebrate-black-day-today-in-protest-against-the-rising-inflation-of-petrol-and-diesel-firozabad-news-agr4975697194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रांसपोर्टर आज मनाएंगे काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रांसपोर्टर आज मनाएंगे काला दिवस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के बैनर तले ट्रांसपोर्टरों ने रविवार को नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 28 जून को देशभर के ट्रांसपोर्टर काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा जाएगा।
यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की लगातार कीमतें बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन दरों में बढ़ोत्तरी होने के कारण लंबे टूर की गाड़ियां किसी और दर से तय करते हैं लेकिन एक सप्ताह में दो-दो बार कीमतों के बढ़ने के कारण घाटा हो जाता है।
इस कारण ट्रांसपोर्टरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाना चाहिए। डीजल की बढ़ती महंगाई की मार प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों ने 28 जून को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। जिले के ट्रांसपोर्टर पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में 11 बजे डीएम कार्यालय में काली पट्टी बांधकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विरोध करने वालों में रामेश्वर दयाल, मिजाजीलाल, नरेंद्र पचौरी, नवीन भारद्वाज, दीपक शर्मा, अजय गुप्ता, रामू गुप्ता, राजेश कुमार, रवि,सोनू शर्मा, राजकुमार आदि शामिल रहे।