फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   transfer

ट्रांसफर के लिए जोड़ीदार तलाश रहे शिक्षक

Tue, 28 Jun 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
transfer
ट्रांसफर के लिए जोड़ीदार तलाश रहे शिक्षक
विज्ञापन

- बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत होने हैं ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोई है जो कानपुर आना चाहता है? मैनुपरी कौन-कौन आना चाहता है? मुझे भी साथी चाहिए फिरोजाबाद से इटावा? कुछ ऐसे ही अंदाज में अपने विकल्प खोजे जा रहे हैं। जी हां, बेसिक शिक्षकों के सहायक अध्यापक के परस्पर तबादला यानि म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए कुछ इस तरह सोशल मीडिया पर जोड़ीदार तलाश रहे हैं।
वर्तमान शैक्षिक सत्र में अंतरजनपदीय तबादले करने में विभाग एकमत नहीं है, लेकिन प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए सरकार तैयारी कर रही है। सबसे ज्यादा विकल्प तलाश ने वालों में इटावा, कानपुर, आगरा, मथुरा जैसे जिलों में तैनात शिक्षक हैं। जो फिरोजाबाद आना चाह रहे हैं। वहीं, कई शिक्षक फिरोजाबाद से अपने घर लौटना चाह रहे हैं। कारण यह है कि इन इन जिलों में तभी तबादले होने का नियम है, जब वहां तबादले के इच्छुक शिक्षक के स्थान पर कोई अन्य शिक्षक तैनाती चाहता हो और वह स्थानांतरण के बाद वहां ज्वाइन कर लें। लिहाजा यहां के तबादले की सफलता विकल्प पर भी निर्भर है, इसलिए यहां के शिक्षकों की अब म्यूचुअल तबादले पर ही आस टिकी है। विभागीय लोगों की मानें तो वर्ष 2019-2020 में लगभग साढ़े चार हजार म्यूचुअल तबादले किए गए थे।
विज्ञापन

----
इन भर्तियों वाले शिक्षकों को अब तबादले में घर वापसी की चाह
पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती की गई। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, आगरा के रहने वाले युवक-युवतियों को मेरिट के नीचे होने के कारण फिरोजाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में नियुक्ति मिली। लेकिन अब वे अपने घर वापस जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार म्यूचुअल ट्रांसफर के तहत ही एक जिले से दूसरे जिले में शिक्षक जा सकेंगे। इसके लिए कुछ शिक्षक अपने ऐसे साथी तलाश रहे हैं, जो उनकी तैनाती वाले जनपद में जाना चाहता हो और वह उनकी जगह पर जा सकें। अभी म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
अंजली अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed