फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   train me zaherkhurani

सीमांचल एक्सप्रेस में दो यात्री जहरखुरानी के शिकार

Sun, 02 Feb 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
train me zaherkhurani
टूंडला (फिरोजाबाद)। रविवार सुबह सीमांचल एक्सप्रेस में जहरखुरानों ने दो रेलयात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बना लिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने जहरखुरानी के शिकार बेहोश हुए दोनों रेल यात्रियों को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आनंद बिहार टर्मिनल से चलकर राधिकापुर जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस रविवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब अलीगढ स्टेशन से निकली तभी ट्रेन की सामान्य बोगी में दो यात्रियों के बेहोशी की हालत देख अन्य यात्रियों ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों बेहोश यात्रियों को टूंडला स्टेशन पर उतार लिया। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए उनकी तलाशी ली तो उनकी जेब से आनंद बिहार टर्मिनल से फॉर्बेसगंज तक का टिकट मिला।
विज्ञापन

इससे पता चला कि वह दोनों आनंद बिहार से फॉर्बेसगंज जा रहे थे, लेकिन वह दोनों कौन हैं इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पहले चिकित्सा उलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गये। पुलिस जब उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रही थी तभी अचेत एक यात्री के मोबाइल पर किसी का फोन आया। जिससे उसके जरिए एक यात्री के परिचित को सूचना दे दी गई। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी के भी परिवार के लोग नहीं आए हैं। वे कौन हैं, दिल्ली में क्या करते थे उनके क्या लुटा कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed