फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   train

अप्रत्याशित स्थिति में रेल कोचों को बनाया जायेगा आइसोलेशन वार्ड

Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
train
टूंडला (फिरोजाबाद)। पूरे देश में लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं, संरक्षा से संबंधित रख-रखाव और निरीक्षण कार्यों, परिसंपत्ति की सुरक्षा, सामाजिक दूरी का पालन और कार्यस्थलों पर स्वच्छता प्रोटोकॉल संबंधी प्रयासों की सतर्क तरीके से निगरानी की जा रही है। अप्रत्याशित स्थिति में रेल कोचों को आइसोलेशन वार्ड बनाया जायेगा।
विज्ञापन

प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में रेल डिब्बों को संशोधित करते हुए आईसोलेशन वार्ड के रूप में करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल डिपार्टमेंट के परामर्श के अनुरूप एक कोच को दिल्ली डिपो में ट्रायल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। ताकि किसी अंतिम निर्णय से पहले इसकी उपयोगिता का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

आइसोलेशन बेडों की संख्या को बढ़ाने की संभावित आवश्यकता के दृष्टिगत सभी मंडलों को आईसोलेशन बेड के लिए सुविधाएं बनाने के लिए एक पूर्ण वार्ड की पहचान करने के लिए निर्देशित किया गया है। देश के विभिन्न स्थानों में कोचों में स्थापित अस्पतालों में भोजन की व्यवस्था के लिए आईआरसीटीसी को तैयार रहने और इसके लिए योजना तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी के चलने में व्यवधान की संभावना को देखते हुए रेल लाइनों पर पॉइंट और क्रॉसिंग के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बड़े यार्डों में जहां रखरखाव केलिए कम कर्मचारियों से केवल नितांत आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। मालगाड़ियों की गति को 15 किमी प्रति घंटे तक नियंत्रित कर दिया गया है।

रेलवे संरक्षा श्रेणी और रनिंग स्टाफ के अनिवार्य मेडिकल परीक्षण (पीएमई) के विस्तार पर विचार कर रहा है ताकि रेलवे की चिकित्सा सुविधाएं कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए उपलब्ध रहें। रेलवे कोविड-19 से संबंधित प्रक्रियाओं, विशेषकर वेंटिलेटर आदि के लिए अपने पैरामेडिकल कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो का भी उपयोग कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed