Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth preparing for army recruitment dies in road accident

Firozabad News: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth preparing for army recruitment dies in road accident
मृतक बॉबी खान - फोटो : मृतक बॉबी खान
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह सुबह-सुबह दौड़ लगाने निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर मृतक के परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव खेरिया पटीकरा निवासी बॉबी खान (18) अपने तीन भाई-एक बहन में चौथे नंबर का था। वह 11वीं की पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था और इसके अभ्यास के लिए प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने जाता था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे भी वह रोज की तरह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। इसके बाद सुबह करीब छह बजे परिजन को सूचना मिली कि एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर बॉबी सड़क हादसे में घायल हो गया है। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बॉबी की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता रियाज खान बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और परिवार की आजीविका चलाते हैं। जिस बेटे को वर्दी में देखने का सपना पूरे परिवार ने संजोया था, उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया। अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed