फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   train

त्योहार पर ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

Sat, 26 Oct 2019 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
train
फिरोजाबाद। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान घर जाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरक्षण टिकट न मिलने के कारण लोग जनरल टिकट पर यात्रा करने के लिए विवश हैं। उसमें भी उन्हें बड़ी मुश्किल से अंदर घुसने की जगह मिलती है। आलम यह है कि लोग गेट व पायदान पर खड़े होकर यात्रा करने को विवश हैं।
विज्ञापन

रविवार को मनाई जाने वाली दीपावली को लेकर शनिवार को लोगों का घर जाने का क्रम जारी है। ऐसे में ट्रेनों में जगह की कमी यात्रियों को खल रही है। दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में पैर रखने के लिए जगह नहीं थी। लोग जनरल टिकट लेकर स्लीपर में घुस गए। कलकत्ता की ओर जाने वाली कालका, मुरी, महानंदा, ऊंचाहार, फर्रुखा, बरौनी सहित अन्य ट्रेनों में भी यात्रा करने के लिए यात्रियों को आरक्षण टिकट नहीं मिल सका। इन प्रमुख ट्रेनों में 150 से लेकर 200 तक की वेटिंग चल रही थी। जिन लोगों ने पहले से आरक्षण टिकट ली थी। वह लोग भी सीट फाइनल न होने के कारण टिकट वापस करते नजर आए। सर्वाधिक भीड़ कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा आगरा पैंसेजर के साथ आगरा कैंट से लखनऊ जाने वाल इंटर सिटी एक्सप्रेस में देखने के लिए मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed