फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Train and bus all full

बस ट्रेन सब फुल

Fri, 13 Nov 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Train and bus all full
बहनों का भाई के घर तक का सफर काफी जोखिम भरा रहा। परिवहन निगम की बसें हाउसफुल दौड़ती दिखीं, तो प्राइवेट वाहनों में पैर रखने तक की जगह तक नहीं थी। देर शाम तक इसी तरह की स्थिति रही। ट्रेनों में बैठने को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। जान जोखिम में डालकर ट्रेन में सवार हो सके।
विज्ञापन

भैया दूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनें तड़के चार बजे से घरों से निकलना शुरू हो गई थीं। बस स्टेंड पर खड़ी होने वाली परिवहन निगम की बसों में भीड़ थी, जैसे ही कोई बस आती यात्रियों की भीड़ जगह तलाशने दौड़ पड़ती। महिलाएं कोई बच्चों के साथ तो कोई खुद पति के साथ जा रही थी। मैनपुरी,        फर्रुखाबाद व इटावा की ओर जाने वाली बसों का काफी अभाव था। इसका फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बाहर बसों को भरना शुरू कर दिया। आगरा, इटावा, मैनपुरी एवं फर्रुखाबाद व एटा तक की सवारियों को बैठाया जा रहा था। किराया रोडवेज से अधिक वसूल रहे थे। मैनपुरी और इटावा का सुबह सौ रुपये तो शाम को 80 से 90 रुपये तक लिए जा रहे थे। आटो हो या फिर जीप, टाटा मैजिक सभी हाउस फुल थीं। किसी में कोई जगह नहीं मिल रही थी। कोई भी वाहन आता तुरंत यात्री उसमें सवार हो जाते। शिकोहाबाद, मक्खनपुर के साथ कई वाहन बीच रास्ते की सवारियों को नहीं बैठा रहे थे। ट्रक एवं मेटाडोर जो दूर दराज जा रही थीं उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया। कोटला रोड, जलेसर रोड, मटसेना के साथ फतेहाबाद रोड पर वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ चलती रही। रेलवे स्टेशन का नजारा सुबह के वक्त अलग था। प्लेटफार्म यात्रियों की भीड़ के कारण भरा था। कई यात्री तो चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म पर ही गिर गए। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। ट्रेन कहीं छूट नहीं जाए इसके कारण ट्रैक पर जाकर लोग ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed