Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic police issued challans to 814 vehicles.

Firozabad News: यातायात पुलिस ने 814 वाहनों के काटे चालान

Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans to 814 vehicles.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया। एक ही दिन में कुल 814 वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि सामान्य नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 46 चालान किए गए। ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर संचालित करने पर 38 चालान की कार्रवाई की गई। ई-रिक्शा में अवैध रूप से साउंड स्पीकर लगाकर वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ 47 चालान किए गए। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर तेज वाहन चलाने वालों पर 51 चालान की कार्रवाई हुई। सड़क पर स्टंटबाजी और तेज गति से बाइक चलाने वाले सिरफिरे चालकों के खिलाफ 5 चालान किए गए। अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने पर कुल 599 चालान काटे गए। गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए जनपद में कुल 28 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed