{"_id":"614dc3dd8ebc3e4af1649f6d","slug":"traders-clash-over-the-transaction-of-rs-firozabad-news-agr5088579148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन को लेकर भिड़े व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेनदेन को लेकर भिड़े व्यापारी
विज्ञापन
जसराना। रुपये के लेनदेन को लेकर दो व्यापारियों के बीच हुए झगड़े की सूचना पर जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद मामला शांत करा दिया। व्यापारियों ने जसराना थाने में तैनात उपनिरीक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया है।
कसबा जसराना में संजीव अग्रवाल व कटोरा निवासी प्रवीन कुमार की दुकान है। संजय अग्रवाल के कुछ पैसे प्रवीन अग्रवाल पर हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। प्रवीन अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी कि संजीव ने उसके साथ लूट की है। सूचना पर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। संजीव व्यापार मंडल का महामंत्री हैं। इसलिए उसके पक्ष से नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन शिवहरे, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के साथ अन्य लोग थाने पहुंच गए।
यहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। व्यापारी नेताओं का कहना है कि वह थाने से वापस आ रहे थे। तभी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह से मिलने का प्रयास किया। लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष जसराना फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि व्यापारियों के बीच झगड़ा हुआ था। जो शांत हो गया। पुलिस ने किसी से अभद्रता नहीं की है।