{"_id":"6737a2dff84f155ebb0c2636","slug":"tractor-trolley-overturns-out-of-control-woman-dies-after-being-crushed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-137146-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबने से महिला की मौत
Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में ईंट भट्ठे से करब लादकर आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दबने से महिला की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। नगला अमान निवासी गीता देवी (35) शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर करब लादकर आ रही थी। कपावली रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबी महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन