फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tractor road accident

ट्रैक्टर की आमने-सामने भिडंत में दस लोग घायल

Fri, 10 Jan 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
tractor road accident
शिकोहाबाद गमी से लौटते समय हादसे में घायल महिलाओं को देखते हुए परिजन। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर के समीप आमने-सामने दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में दस लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग गमी से लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी ले जाया गया। जहां से एक महिला दयाश्री को गंभीर हालत में फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ईटों से भरे ट्रैक्टर का चालक भाग गया।
विज्ञापन

रजोपुरा निवासी बादाम सिंह की पत्नी दागश्री की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए उनके मायके नगला बाग से कई महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर से निकले थे। दोपहर तीन बजे के करीब सभी लोग गमी से लौट रहे थे। ट्रैक्टर करनपुर के समीप पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में आठ महिलाओं और दो पुरुष घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला दयाश्री को फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
यह लोग हुए घायल
हादसे में हुए घायलों में शांती देवी (55) पत्नी अजीत सिंह, दयाश्री (65) पत्नी पदम सिंह, कंशी देवी (70) पत्नी कोमल सिंह, सियाकुमारी (50) पत्नी रामनाथ , मालती देवी (40) पत्नी रनवीर, प्रकाशी देवी (50) पत्नी श्याम सिंह, भगवान देवी (45) पत्नी दुर्गपाल निवासी नगला बाग सिरसागंज और सरिता (35) पत्नी रतन सिंह निवासी जमालीपुर थाना नगला खंगर हैं। इसके अलावा रामप्रसाद (55) पुत्र देवीराम निवासी नगला गुमान और रामदास (55) पुत्र श्रीपाल निवासी नगला बाग हैं। गंभीर रूप से घायल दयाश्री को फिरोजाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed