फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor collides with electric pole, driver dies

Firozabad News: विद्युत खंभे से भिड़ा ट्रैक्टर, चालक की हुई मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor collides with electric pole, driver dies
टूंडला। मिट्टी की अवैध खनन में लगा ट्रैक्टर बृहस्पतिवार अल सुबह विद्युत खंभे से भिड़ गया। खंभे के टूटकर चालक के सिर पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव छितरई निवासी आसिफ उर्फ मुलायम (25) एक खनन माफिया के यहां ट्रैक्टर चालक है। बुधवार रात वह मिट्टी खनन कर टूंडला लाने का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार अल सुबह 3 बजे करीब वह मिट्टी खनन के 10वें चक्कर पर गांव गढ़ी भक्ति के पास पहुंचा। तभी वह ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। तेजगति से आ रहा ट्रैक्टर विद्युत खंभे से टकरा गया। खंभा टक्कर लगने के बाद टूटकर चालक आसिफ के ऊपर सिर पर आ गिया।
विज्ञापन

इससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे ही आ रहे अन्य ट्रैक्टर चालक उसे उपचार के लिए ले जा पाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि मृतक ट्रैक्टर चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed