{"_id":"677c23dbd974f8d434040184","slug":"tourists-are-getting-the-feel-of-the-forest-in-nagar-van-and-rapdi-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-140321-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर वन व रपड़ी में सैलानियों को मिल रहा जंगल का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर वन व रपड़ी में सैलानियों को मिल रहा जंगल का अहसास
Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर वन के रूप में दतौजी बना आकर्षण का केंद्र।
- फोटो : नगर वन के रूप में दतौजी बना आकर्षण का केंद्र।
फिरोजाबाद। अरसे से जिले में सुबह शाम की सैर के लिए उपयुक्त पर्यटन केंद्रों की कमी अब खत्म हो गई है। वन विभाग और पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से विकसित किए नगर वन दतौजी और ईको पर्यटन स्थल रपड़ी की सैर जिला और आसपास के जनपद के लोगों को भा रहा है।
ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो चुके प्राकृतिक रूप से सुरम्य और हरियाली क्षेत्र रपड़ी और नगर वन दतौजी लोगों को पसंद आ रहे हैं। जसराना क्षेत्र और सोफीपुर में वन चेतना केंद्र के द्वार भी इसी साल आमजन के लिए खुल जाएगे। करीब 45 वर्ष जिला का दर्जा प्राप्त करने वाली कांच नगरी फिरोजाबाद में लोगों को सुबह-शाम की सैर और घुमने-फिरने के लिए उपयुक्त पर्यटन स्थल की खल रही थी। लेकिन बीते 2022-23 में जिले की यमुना तलहटी वाले इलाकों प्राकृतिक स्थल व वन संपदा से भरपूर दतौजी, सोफीपुर, रपड़ी के अलावा जसराना क्षेत्रांर्गत पाढ़म में प्राकृतिक स्थलों का भी ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना बनी।
इनमें से नगर वन दतौजी विकास खंड फिरोजाबाद और शिकोहाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नसीरपुर में स्थित रपड़ी को ईको पर्यटन केंद्र के रूप में पूर्ण विकसित किया जा चुका है।
विज्ञापन
-- -
रपड़ी में सैलानियों का मन मोह रहा प्राकृतिक सौंदर्य
रपड़ी इको पर्यटन केंद्र पर पहुंचकर सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास करते हैं। यमुना नदी के सहारे विकसित किया गया ईको पर्यटन केंद्र पर सैलानियों के लिए यमुना नदी में मोटर वोट से राफ्टिंग, ठहरने के लिए प्राकृतिक रूप से बनाई बांस की झोपड़ी, करीब सौ साल पुराने शिव मंदिर है। वहीं मिट्टी के टीलों पर बनाए वॉच टावर खास दर्शकों के लिए हैं।
-- -
दतौजी में देसी-विदेसी पक्षियों का कलरव मनमोह रहा
फिरोजाबाद से सटी गांव पंचायत दतौजी में बीते साल 2022 में नगर वन की स्थापना की गई। चंद्रवाड़ क्षेत्रांर्गत प्राकृतिक टीलों के बीच यमुना नदी के चंद कदम दूर विकसित किए नगर वन में दो साल पूर्व रोपे गए पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। 100 से अधिक प्रजाति के फूलदार पौधे लगाए गए। इन पौधों पर दो दर्जन से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंग तितलियां का अद्भुत संसार विकसित हो चुका है। कई प्रजाति के पक्षी भी इन पेड़ों पर अपना घोंसला बना चुके हैं।
-- -
वन चेतना केंद्र भी होगा आकर्षण का केंद्र-
तत्कालीन वन मंत्री रघुवर दयाल वर्मा के कार्यकाल में बना वन चेतना केंद्र सोफीपुर में घुमने वालों के लिए खास सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मिट्टी के टीलों से घिरा यह स्थल भी अपने आसपास हरियाली समेटे हुए हैं।
-- -
जसराना में पाढ़म के विकास के लिए बन रही कार्ययोजना
फिरोजाबाद। काले हिरण की आवाजाही एवं विदेसी सारस पक्षियों के प्रवास स्थल पाढ़म इसी साल ईको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। पर्यटन विभाग के सहयोग से जिले के वन विभाग ने पाढ़म में काले हिरण व सारस पक्षी के प्रवास को जरूरी प्रबंध व समुचित माहौल तैयार किया जा रहा है। पाढ़म आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को ठहरने, सैर करने आदि व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। संवाद
-- -
अटल और गांधी पार्क सुबह की सैर करने वालों के लिए है खास
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा विकसित किए गए अटल पार्क और गांधी पार्क शहर वासियों के लिए सुबह-शाम की सैर मुख्य स्थल हैं। इन दोनों पार्कों में व्यायाम,टहलने और बेसिक स्वास्थ्य जांच को हेल्थ एटीएम स्थापित हैं। संवाद
-- -
शहर में ईको पर्यटन केंद्र रपड़ी और दतौजी प्रकृति प्रेमियों के लिए घूमने का खास स्थल हैं। सुरक्षित वातावरण में इन दोनों स्थलों पर रात्रिकालीन समय में रुका जा सकता है। देसी-विदेसी पुष्प वाली नर्सरी सबसे खास है। हमारा प्रयास है कि जिले में अन्य चिहिंत स्थलों को भी ईको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
-विकास नायक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी