फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   subhash chandra bose birth anniversary in firozabad

पराक्रम दिवस: फिरोजाबाद में नेताजी की जयंती से एक दिन पहले प्रतिमा स्थल पर हुई सफाई

Fri, 22 Jan 2021 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose birth anniversary in firozabad
सुभाष तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जा रही है। फिरोजाबाद में जयंती से एक दिन पहले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर सफाई की सुध नगर निगम ने ली है। प्रतिमा स्थल के आसपास का आधार टूटा पड़ा है। फव्वारे बंद पडे़े हैं।
विज्ञापन


प्रतिमा के समीप ही चबूतरे पर लोग दुकान लगाए बैठे नजर आते हैं। पुलिस बूथ होने के कारण चबूतरे पर ही पुलिसकर्मी अपने दो पहिया वाहनों को खड़ा कर देते हैं। प्रतिमा के आसपास ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों ने अवैध रुप से स्टैंड बना रखा है। फव्वारे के पास लगी रैलिंग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


दोपहर को ही नगर निगम ने कराई सफाई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर को नगर निगम के एई राजेश कुमार ने सुभाष पार्क की साफ-सफाई कराई। इसी दौरान प्रतिमा पर रंग-रोगन भी कराया गया। फर्श के गड्ढों भरवाया गया है। नगर आयुक्त विजय कुमार ने सुभाष पार्क का शीघ्र ही सौंदर्यीकरण कराए जाने के साथ तिराहा को शहर का सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष दीक्षित ने बताया कि नेताजी की जयंती पर दुर्गा नगर कस्तूरबा इंटर कॉलेज के पास दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय महायज्ञ और काव्य गोष्ठी होगी।
- विराट कवयित्री परिवार के तत्वावधान में बोस की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन दोपहर 1:30 बजे दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के सभागार में होगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष डॉ. अंजू गोयल ने दी है।

- एसए ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन ग्लोबल ब्लड बैंक टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में सुबह साढे़ दस बजे से आयोजित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed