फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Today contract health employees will start a hunger strike

आज से भूख हड़ताल शुरू करेंगे संविदा स्वास्थ्यकर्मी

Tue, 13 Sep 2016 11:48 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 13 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Today contract health employees will start a hunger strike
आज से भूख हड़ताल शुरू करेंगे संविदा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : Amar Ujala
नौ दिन से चल रहा है संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों एवं आशाओं का कार्य बहिष्कार जारी है। कई दिन गुजरने के बाद भी शासन द्वारा मांगें नहीं मानने के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी आज से भूख हड़ताल करेेंगे। मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन किया गया।
स्वास्थ्य संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। छह सूत्रीय मांगों को लेकर नौ दिन से धरना कर रहे संविदाकर्मी मुख्यालय पर मंगलवार को भी डटे रहे। आशाओं ने जिलाध्यक्ष मनीषा यादव के नेतृत्व में धरने में सहयोग दिया। आशाओं ने भी भी राज्य कर्मचारी का दर्जा पाने के लिए मांग की। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नौ दिन तक सरकार ने कोई मांग नहीं मानी और अब संविदा कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। धरना प्रदर्शन में अमिता पांडेय, हरेंद्र, अजय प्रताप सिंह, सोनू बाथम,  अंशुल जैन, रवि कुमार, विष्णु, गौरव भारद्वाज, अपूर्व, सरिता, गुड्डी, विनीता, कल्पना, नीरजा, आशा, वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हड़ताल से बिगड़ी किशोरी की हालत
संविदाकर्मियों की हड़ताल से मरीजों की सेहत पर फर्क पड़ रहा है। सरकारी स्टाफ  के भरोसे व्यवस्थाएं लचर हैं। मंगलवार को सायं करीब पांच बजे जिला महिला अस्पताल के वार्ड तीन में बेड नंबर छह पर 20 वर्षीय युवती भर्ती थी। ड्रिप चढ़ते हुए अचानक युवती बेहोशी की हालत में आ गई। हड़ताल से स्टाफ की कमी थी। परिजनों ने स्टाफ को बुलाया तो काफी देर तक स्टाफ नहीं आया, जबकि ड्रिप खत्म हो चुकी थी। वहीं, महिला वार्ड में आवारा जानवर विचरण करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed