फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pushya nakshatra 2023 Auspicious time for purchase

Pushya Nakshatra 2023: आज और कल है पुष्य नक्षत्र, यहां देखें दिवाली से पूर्व खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Sat, 04 Nov 2023 01:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

पुष्य नक्षत्र में खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस बार खरीदारी के लिए दो दिन का विशेष योग बन रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि पुष्य नक्षत्र पर चल-अचल संपत्ति के अलावा सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
pushya nakshatra 2023 Auspicious time for purchase
सोना के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पूर्व खरीदारी के लिए लोगों को पुष्य नक्षत्र का इंतजार रहता है। इस तिथि पर खरीदी गईं चीजें फलदायी मानी जाती हैं। यह शुभ मुहूर्त आज सुबह से कल दोपहर तक रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि पुष्य नक्षत्र पर चल-अचल संपत्ति के अलावा सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त को लेकर आभूषण और गैजेट्स की दुकानों पर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य के अनुसार मुहूर्त में सोना-चांदी, अचल संपत्ति और वाहन खरीदने से विशेष फल मिलता है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव में वृद्धि होती है। गृह प्रवेश के लिए भी यह उत्तम होता है। त्योहार के सीजन को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए है और लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। सराफा व्यापारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन में पुष्य नक्षत्र का अच्छा संयोग आया है।
विज्ञापन

5 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिषाचार्य गोविंद वशिष्ठ ने बताया कि सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस बार पुष्य नक्षत्र दो दिन तक रहेगा। चार नवंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से रविवार 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस योग में सभी कार्य सिद्ध होते हैं। बताया कि पुष्य नक्षत्र का स्वामित्व शनिदेव को प्राप्त है। किसी भी कार्य को आरंभ करने और भूमि, वाहन, आभूषण सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए यह अत्यंत ही शुभ योग है।
विज्ञापन

ये खरीदना रहेगा शुभ
बांके बिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री पुष्य नक्षत्र में वह वस्तुएं खरीदी जाती है, जिनका उपयोग हमें लंबे समय तक करना होता है। गुरु ग्रह पीली वस्तुओं और धातुओं का कारक है। इस वजह से सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। शनि लोहे का कारक होता है। ऐसे में वाहन खरीदना भी लाभदायक रहता है। प्रॉपर्टी में निवेश, ज्वैलरी, बर्तन, शृंगार सामग्री भी खरीदी जा सकती हैं।



 
विज्ञापन

बीते साल की अपेक्षा नौ हजार रुपये महंगा है सोना
अपने उच्चतम स्तर से इस समय सोने चांदी के दामों में कमी देखी जा रही है, बात अगर पिछले साल की करें तो इस साल सोने के दामों में लगभग नौ हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। पिछले साल धनतेरस के आसपास सोने के दाम 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो इस साल लगभग 62 हजार रुपये से ज्यादा तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed