{"_id":"577269ae4f1c1b9e5879aae3","slug":"to-the-mansion-under-construction-on-the-power-plant-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा ककरऊ कोठी पर निर्माणाधीन बिजलीघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा ककरऊ कोठी पर निर्माणाधीन बिजलीघर
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिजलीघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरऊ कोठी पर निर्माणाधीन बिजलीघर जल्द चालू होगा। नए बिजलीघर के चालू होने से एसएन बिजलीघर की ओवरलोडिंग दूर हो जाएगी। साथ ही हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी।
आरएपी-डीआरपी योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा पांच करोड़ की लागत से ककरऊ कोठी पर 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इससे एसएन बिजलीघर की ओवरलोडिंग दूर हो जाएगी। वर्तमान में ओवरलोडिंग के कारण आए दिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। ककरऊ कोठी पर बिजली घर शुरू होने से एसएन बिजलीघर की लोडिंग कम हो जाएगी। साथ ही जलेसर रोड, ककरऊ कोठी, नगला भाऊ, रहना, जैन नगर क्षेत्र की आपूर्ति में सुधार होगा। विद्युत विभाग द्वारा ककरऊ कोठी पर निर्माणाधीन नए बिजलीघर को जल्द से जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजलीघर की बिल्डिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। मशीनें स्थापित करने के लिए मिट्टी भराव कराया जाना बाकी है। मिट्टी भराव होने के एक माह में बिजलीघर चालू होने की उम्मीद है।
उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए ककरऊ कोठी पर पांच करोड़ की लागत ने नए बिजली घर का निर्माण कराया जा रहा है। इस बिजलीघर की क्षमता 10 एमबीए होगी। बिजलीघर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मशीनें स्थापित कर बिजलीघर को जल्द चालू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महेशचंद्रा-अधिशासी अभियंता