फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tired of recovery, auto drivers demonstrated

Firozabad News: वसूली से तंग आकर ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Tired of recovery, auto drivers demonstrated
शिकोहाबाद। नगर पालिका ठेकेदार के उत्पीड़न से तंग आकर ऑटो चालकों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इससे ऑटो में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑटो चालक ठेकेदार द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली को बंद कराए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड से ऑटो सुभाष तिराहे, एटा चौराहे, मैनपुरी चौराहे तक सवारियों को लेकर चलते हैं। आरोप है कि उनसे नगर पालिका के ठेकेदार एवं उसके साथियों के द्वारा जबरन अवैध वसूली की जाती है। इस अवैध वसूली से तंग आकर ऑटो चालकों ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वाहन खड़े करके हड़ताल कर दी। ऑटो और ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को लेकर जा रहे चालकों को रोककर अन्य ऑटो चालकों ने सवारियों को उतार दिया। इससे सवारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऑटो चालकों का आरोप था कि नगरपालिका ने जो ठेका शहर में उठाया है। उसके साथी शहर में रसीद काटते हैं। हर छह माह बाद नगर पालिका ठेकेदारों को बदलती रहती है, जो कि जबरन अवैध वसूली करते हैं। इससे हम सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मैनपुरी चौराहे पर भी होती है वसूली
आरोप है कि मैनपुरी चौराहे पर भी सुबह 9 बजे से ऑटो चालकों से अवैध वसूली 20-20 रुपये की अवैध वसूली की जाती है। जो दोपहर तीन बजे के बाद तक जारी रहती है। जबकि ऑटो चालकों की ठेकेदार द्वारा 500 रुपये लगभग की एकमुश्त रसीद भी काटी जाती है। यहां होने वाली अवैध वसूली का विरोध करने पर भी ऑटो चालकों के साथ पिटाई की जाती है।




शहर में कहीं अवैध वसूली नहीं की जा रही है। अगर ऐसी समस्या है, तो मुझसे कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराएं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगर पालिका शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed