{"_id":"64368a2b7c62c9a21e06c239","slug":"tired-of-discord-in-the-family-a-young-man-hanged-himself-firozabad-news-c-25-1-122259-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परिवार में कलह से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परिवार में कलह से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 12 Apr 2023 04:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
परिवार में कलह से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान
फिरोजाबाद। परिवार में कलह के चलते एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची थाना रामगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सबी (23) निवासी गंगा नगर थाना उत्तर का निवासी था। मंगलवार की देर शाम को किसी बात को लेकर उसका परिजन से विवाद हो गया। विवाद के बाद सबी घर में बने अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब सबी के कमरे से किसी प्रकार की आहट नहीं दिखी तो परिजन ने कमरे के अंदर झांक कर देखा। सबी का शव कमरे में लगे पंखे के कुंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना उत्तर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया है। थाना उत्तर पुलिस के अनुसार सबी के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
महिला ने जान देने की कोशिश की
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्रांर्गत रैपुरा में मंगलवार देर शाम को विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। नजर पड़ते ही परिजन से नीचे उतारा। गंभीर हालत में विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
ललिता (25) पत्नी दिनेश कुमार निवासी रैपुरा थाना रामगढ ने गत दिवस शाम को घर के कमरे में लगे पंखे से लटककर जान देने की कोशिश की। ऐन वक्त पर परिजन की नजर उस पर पड़ गई। परिजन ने उसके गले में लगा फंदा खोला। तथा उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थाना रामगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी ली। एसओ रामगढ़ रवि त्यागी ने बताया कि मामला परिवार में आपसी कलह का है। घटना के संबंध में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद