फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tiny Tots began in school science exhibition

टाइनी टोट्स स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

Sat, 19 Dec 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tiny Tots began in school science exhibition
अच्छी सोच और कड़ी मेहनत के बल पर हर कार्य में सफलता प्राप्त की जा सकती  है। यह विचार टाइनी टोट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगी विज्ञान एवं सामाजिक प्रदर्शनी के दौरान संस्थापिका ललिता पिल्लई ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया। छात्रों द्वारा बढ़ते प्रदूषण और उनको दूर करने के कारणों को दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगाई। प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से बिजली उत्पादन, प्रदूषण के प्रकार और उपाय, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण से संबंधित माडल प्रस्तुत किए गए। कक्षा दस के  छात्र-छात्राओं द्वारा मिनी विंड टरबाइन, बालकेनो, सोलर कुकर, भारतीय  अर्थव्यवस्था के क्षेत्र आदि एवं कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने गोबर, नीबू और पानी से बिजली उत्पादन, प्रोजेक्टर, रेनवाटर हारवेस्टिंग और सोलर  सिस्टम आदि के माडल प्रस्तुत किए गए। पिल्लई ने छात्रों द्वारा  बनाए गए माडलों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धीरेंद्र सिंह, मनमोहन शर्मा, सुमित सिंह, एके सिन्हा, विजय शाक्य, किशोर कुमार, विभव शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, सुची पांडेय, रिचा सारस्वत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed