{"_id":"9e52a1d79c9364651a64cce69562f80c","slug":"tilak-on-brother-s-forehead-to-wish-longevity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के ललाट पर तिलक कर लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के ललाट पर तिलक कर लंबी उम्र की कामना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर बहनों ने अपने भाई के ललाट पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिया। बहनों का भाई के घर तक का सफर मुश्किल भरा रहा। आटो रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला तो मिष्ठान विक्रेता, नारियल गोला की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने रेट बढ़ा दीं। कारागार में बंद भाइयों से मिलने एवं तिलक करने बहनें पहुंची।
भैया दूज पर भाई घर के घर बहन पहुंची तो कोई भाई बहन के घर तिलक कराने को पहुंचा। भाई दूज की तैयारी सुबह से ही घरों पर होने लगी थी। बहनों ने घरों पर चौक बनाने के साथ ही भाइयों को पटा पर खड़े करके रोली एवं चावल से तिलक किया और फिर मुंह मीठा कराके लंबी उम्र की कामना की। जो बहनें दूसरे जिलों से आनी थी भाई उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भाईयों ने भी बहनों को गिफ्ट दिए। बाजरों में रौनक दिखाई दी।
250 रुपये में प्रति किलोग्राम बिका गोला
भैया दूज के मौके पर इस बार नारियल गोला काफी महंगा बिका। दीपावली से पूर्व तक गोला बाजार में 200 से लेकर 220 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहा था। लेकिन भैया दूज के मौके पर यही गोला 250 रुपये तक में मिला था। दुकानदारों के पास नारियल शाम के वक्त तो मिल ही नहीं रहा था।
विज्ञापन
20 से 40 रुपये तक महंगा हुआ मिष्ठान
भाई दूज पर मिष्ठान में महंगाई का तड़का दिखाई दिया। हर घर में बहनों के द्वारा भाई का मुंह मीठा कराने को मिष्ठान दिया जाता है। इसके कारण रिफाइंड से बनने वाला मिष्ठान 200 के स्थान पर 220 व 230 तथा देशी घी से बने मिष्ठान 350 के स्थान पर 360 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिका।