{"_id":"6a8b2b087dc889d2c10fe90e","slug":"three-weekly-special-trains-will-run-via-tundla-on-raksha-bandhan-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-182938-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रक्षाबंधन पर टूंडला होकर चलेंगी तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रक्षाबंधन पर टूंडला होकर चलेंगी तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनें
Sun, 23 Aug 2026 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। आगामी रक्षाबंधन पर्व पर रेलयात्रियों की सुविधा और नियमित ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेल प्रशासन ने तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 02275/02276, 04147/04148 और 04163 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती विशेष साप्ताहिक ट्रेनें विभिन्न फेरों के तहत संचालित होंगी। यह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित दिनों में सूबेदारगंज से शाम 08:10 बजे चलकर फतेहपुर, कानपुर और इटावा के रास्ते रात 02:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेंगी और दो मिनट के ठहराव के बाद अलीगढ़ व दिल्ली होते हुए सुबह 10:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेंगी। वापसी में डाउन ट्रेनें शकूरबस्ती से दोपहर 12:00 बजे चलकर दोपहर 03:40 बजे टूंडला जंक्शन होते हुए सूबेदारगंज के लिए रवाना होंगी। संवाद