{"_id":"dd12915acfc300d3065c4d18d5f3cdaa","slug":"three-way-encompass-at-tehsil-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील तिराहा पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील तिराहा पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने जवाहरलाल नेहरू यूनीवर्सिटी में अफजल गुरू की बरसी मनाने पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। विरोध में नारायण इंटर कालेज में सभा के बाद जुलूस नारे लगाता हुआ दोनों बाजारों से होता हुआ तहसील तिराहे पर पहुंचा। यहां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता नारायण इंटर कालेज में सोमवार को एकत्रित हुए। यहां सभा का आयोजन किया गया। इसमें जेएनयू में देशद्रोही और देश विरोधी संगठनों एआईएसए, एसएफआई, आईएसएफ द्वारा अफजल गुरू की बरसी मनाने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के कृत्य को राष्ट्रद्रोह बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र विरोधी संगठन याकूब मेनन तो कभी मकबूल भट्ट को शहीद बताते हुए नक्सलियों का पक्ष लेते हैं। विद्यार्थी परिषद् सदैव ऐसे लोगों और संगठनों का विरोध करती रही है। इनके समर्थन में बोलने वाले राहुल गांधी, डी. राजा, सीताराम येचुरी, अरविंद केजरीवाल का भी विद्यार्थी परिषद विरोध करती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में मयंक तिवारी, अनुज वशिष्ठ, हर्षित चतुर्वेदी, हिमांशी शर्मा, मृदुल तिवारी, ऋषभ, डीपी यादव, राहुल, मनीष, अभय, पूजा शर्मा, रिंकू आकाश, पुलकित, शाश्वत पांडेय, संजोग गुप्ता आदि शामिल थे। सभा के बाद एक जुलूस दोनों बाजारों से होकर तहसील तिराहा पुहंचा। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया। धरने के बाद गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।