{"_id":"654a7d5e9d589b4a8300cd67","slug":"three-thousand-liters-of-fake-desi-ghee-caught-factory-sealed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-9336-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीन हजार लीटर नकली देसी घी पकड़ा, फैक्टरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीन हजार लीटर नकली देसी घी पकड़ा, फैक्टरी सील
Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने गांव मौढ़ा में नकली देसी घी बनाने वाली एक फैक्टरी को पकड़ा। फैक्टरी में तीन हजार लीटर नकली घी तैयार मिला। घी को केमिकल, रिफाइंड व अन्य पदार्थों से मिलाकर तैयार किया जा रहा था। मौके से ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग के वनस्पति और देसी घी के टिन बरामद हुए हैं। नकली घी में प्रयोग होने वाले केमिकल सहित घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फैक्टरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। वहीं कई अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई।
दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में मंगलवार शाम मौढ़ा में एक सूचना के आधार पर फैक्टरी में छापा मारा। यहां देसी घी तैयार किया जा रहा था। टीम को मौके पर कई ब्रांड के देसी घी के टिन रखे मिले। मौके पर रिफाइंड के साथ में दो हजार लीटर बटर ऑयल मिला। टीम को देख कर मौजूद कर्मचारी भागने लगे। मौके पर टीम को करीब तीन हजार लीटर नकली देसी घी तैयार मिला।
इस मिलावटी देसी घी को रिफाइंड, केमिकल व अन्य पदार्थों से तैयार किया जा रहा था। टीम के मांगने पर कारोबारी लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। सिर्फ एक सौ रुपये के पंजीकरण पर इतने बड़े पैमाने पर घी का कारोबार किया जा रहा था। टीम ने यहां से घी के अलग-अलग सैंपल लेने के साथ में रिफाइंड एवं अन्य पदार्थों के सैंपल भरे। वहीं फैक्टरी को अधिकारियों द्वारा देर शाम सील कर दिया।