{"_id":"619549a2c98b2111a77570d2","slug":"three-thieves-arrested-cash-and-gold-jewelery-recovered-firozabad-news-agr514910298","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर गिरफ्तार, नकदी और सोने के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोर गिरफ्तार, नकदी और सोने के आभूषण बरामद
विज्ञापन
रसूलपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को रसूलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से नकदी, सोने के आभूषण व मोबाइल फोन भी मिले है। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि नगला बरी चौराहे पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाने पर पूछताछ करने के दौरान बदमाशों ने अपने नाम अकरम निवासी गढ़ी चांदनी थाना एत्माददौला आगरा, कादिर उर्फ आदिल निवासी शाही मस्जिद के सामने गली मोहल्ला कटरा पठान थाना दक्षिण तथा जाविद उर्फ जावेद पुत्र स्व. कय्यूम निवासी मोहल्ला कोटला थाना दक्षिण बताए। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक अंगूठी पीली धातु, एक जोड़ी कान की पीली धातु, एक पैंडल पीली धातु के साथ 15 हजार रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है।
रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दिन में रेकी किया करते थे। जिससे यह पता चल जाए कि कौन से मकान में ताले लगे हुए है। जिन मकानों में ताले लगे होते थे। उनमें रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए बदमाशों को पूर्व में नोएडा और गाजियाबाद पुलिस द्वारा भी जेल भेजा जा चुका है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कुछ समय के लिए जिला छोड़कर चले जाते थे।