फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three teachers suspended for not taking BLO duty, four issued notice

Firozabad News: बीएलओ ड्यूटी न लेने पर तीन शिक्षक निलंबित, चार को नोटिस

Fri, 12 Sep 2025 10:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Three teachers suspended for not taking BLO duty, four issued notice
फिरोजाबाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर बीएलओ के दायित्वों का पालन न करने, निर्वाचन कार्य को प्रभावित करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। तीन अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं शिकोहाबाद की आख्या के आधार पर प्राथमिक विद्यालय पचवान ब्लॉक नारखी के शिक्षक अभय सिंह को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि विद्यालय में आकर उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से नदारद मिले थे। विद्यालय में शिक्षण कार्य न कराने का आरोप है। इधर कंपोजिट विद्यालय मटामई की सहायक अध्यापिका ममता पाल और प्राथमिक विद्यालय नगला बलुआ की सहायक अध्यापिका ज्योति कुमारी को भी बीएलओ कार्य में रुचि न लेने पर निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षिका पूनम, मनीष, बीनू को नोटिस जारी किए हैं। बीएसए आशीष पांडेय का कहना है जिन शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी नहीं ली है। वह आज ड्यूटी प्राप्त कर लें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed