फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   three plantation

आरएसएस ने रोप पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
three plantation
आरएसएस ने रोप पौधे फ़िरोज़ाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करके घरों में पर्यावरण शुद्ध बने उसके लिए हवन एवं शपथ दिलाने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर छोटे पौधों का रोपण किया गया। महानगर पर्यावरण प्रमुख प्रवीन अग्रवाल  ने बताया कि प्रकृति और पर्यावरण हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर की भांति हैं। हम सभी को इस मौके पर प्रतिज्ञा लेनी  हैं कि हम अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे,जिससे हमारा और हमारे पर्यावरण का सन्तुलन बना रहें। इसी विषय के साथ पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि (रा.स्व.संघ), ब्रज प्रान्त के सह प्रान्त प्रचार व सोशल मीडिया प्रमुख अंशुमान शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकृति की गोद में मानव जीवन जन्म लेता है खेलता कूदता बड़ा होता है तो बड़े के नाते से मानवीय आधार पर प्रकृति को संजोए रखने की जिम्मेदारी हमारी है। क्योंकि प्रकृति हमारे बिना नही हो सकती और हम प्रकृति के बिना नही हो सकते है और इस संतुलन को बनाएं रखना हमारा प्रथम उद्देश्य होना *चाहिए। चंद्र नगर महानगर में 165 पर्यावरण प्रहरी बने तथा 114 परिवारों ने हरित घर का संकल्प लिया।  इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, भारत विभाग संयोजक पर्यावरण सौरभ, महा नगर प्रमुख प्रवीन, जिला प्रमुख अमलेंद्र , बृजेश एवं गौरव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed