फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three people died in Shikohabad in one night, families mourned.

Firozabad News: शिकोहाबाद में एक ही रात तीन लोगों की मौत, परिवारों में मातम

Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three people died in Shikohabad in one night, families mourned.
शिकोहाबाद। नगर के विभिन्न स्थानों पर एक ही रात में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितिय में मौत हो गई। परिजन जीवित होने की उम्मीद में संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी नगर निवासी नीतू देवी(52) किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती थी। पति के अनुसार सोमवार रात उसकी पत्नी ने बच्चों के लिए मोमोज बनाए थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना माधौगंज में हुई। यहां मिथलेश देवी (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। तीसरी घटना मोहल्ला गढ़ैया में हुई। यहां मोहम्मद शाहिद (57) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। तीनों मृतकों के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों को घर ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed