फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   three month old lung burst due to pneumonia in firozabad

UP: निमोनिया से तीन माह के मासूम का फेफड़ा फटा, छाती में भर गई हवा; चिकित्सकों ने बचाई जान

Sat, 31 Jan 2026 06:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 31 Jan 2026 06:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तीन माह के मासूम की निमोनिया से हालत बिगड़ गई। फेफड़ा फट गया। छाती में हवा भर गई। सांस लेने में बच्चे को दिक्कत होने लगी। 

विज्ञापन
three month old lung burst due to pneumonia in firozabad
शिशु(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी 3 माह के बालक को निमोनिया के कारण गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। जिसमें उसका फेफड़ा और अंदर की झिल्ली फट गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत 100 शैया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने समय रहते उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


बच्चे के पिता दानिश ने बताया कि फेफड़ा फटने से बच्चे की छाती में हवा भर गई, जिसका असर धीरे-धीरे सिर तक पहुंचने लगा। बच्चे को सांस लेने में दिक्क्त होने लगी। इससे बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। चिकित्सकों के अनुसार यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी, लेकिन त्वरित इलाज से हालात काबू में आए।
विज्ञापन


100 शैय्या में बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता के नेतृत्व में बच्चे का उपचार किया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने शरीर के आवश्यक स्थानों पर छोटे-छोटे कट लगाकर छाती में भरी हवा बाहर निकाली और बच्चे को लगातार निगरानी में रखा। उपचार टीम में डॉ. अंकिता भी शामिल रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि निमोनिया के कारण बच्चे का फेफड़ा फट गया था, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। समय पर सही इलाज मिलने से बच्चे की हालत में सुधार हुआ है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed