फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three lakhs of water was not found at three lakhs

तीन लाख खर्च पर नहीं मिला तीन बूंद पानी

Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs of water was not found at three lakhs
पेयजल संकट

विज्ञापन
जलकल विभाग ने पेयजल समस्या के निदान के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए। इसके बावजूद जनता के गले को तर करने का इंतजाम नहीं हो सका। भीषण गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है।
शहर के तिलक नगर, सुभाष कालोनी में वर्षों से पेयजल समस्या है। सरकारी सबमर्सिबल पर दबंगाें ने कब्जा कर रखा है। पेयजल समस्या से जूझ रही जनता ने डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों के साथ स्वयं निरीक्षण कर जनता की परेशानी देखी। जलकल विभाग में भी जनता द्वारा कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। ऐसे में जलकल विभाग द्वारा क्षेत्र में सबमर्सिबल लगवाने को बोरिंग कराई गई लेकिन मिट्टी और खारा पानी निकल गया। इसके बाद दो बार पुन: बोरिंग कराई जा चुकी है, लेकिन जनता को आजतक स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तक एक बार बोरिंग कराने पर एक से सवा लाख तक खर्च होते हैं। जलकल विभाग ने बोरिंग के नाम पर ही तीन से चार खर्च रुपये खर्च कर दिए। इसके बावजूद जनता को पानी नहीं मिल सका। इस संबंध में जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह का कहना है कि कम बोरिंग करने पर प्रचुर मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में गहराई में जाकर बोरिंग करानी पड़ रही है।
विज्ञापन



हलक तर करने के लिए खेड़ा के लोगों ने मांगा पानी
बोधाश्रम क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला में जनता पानी को तरस रही है। वर्षों बाद भी नगर निगम जनता के लिए पानी का इंतजाम नहीं कर सका। वाल्मीकि बस्ती में लगे नलकूप से भी पानी नहीं दिया जा रहा। क्षेत्र की जनता प्रतिमाह 500-500 प्राइवेट सबमर्सिबल से पानी मोल खरीद कर पीने को मजबूर है। कई बार शिकायत के बाद भी निदान न होने पर जनता के सब्र का बांध टूट गया। वह सोमवार की सुबह ही जलकल विभाग जा पहुंची। इस दौरान उन्होंने हंगामा और नारबाजी करते हुए मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। मौके पर कल्पना, मुन्नी, सरस्वती देवी, नीरू,ऊषा, मीनादेवी, प्रेम, ज्ञानदेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से संतोष नगर में नहीं पहुंचा पानी
संतोष नगर में जलकल विभाग द्वारा पाइप लाइन भी डलवाई गई, उसके बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंचा। कार्यालय पर पहुंचीं संतोष नगर की महिलाओं ने बताया कि छह साल से क्षेत्र में पानी नहीं आया। 400-400 रुपये पानी खरीदकर पी रहे हैं। इस दौरान ज्ञानदेवी, शीलादेवी, किरनदेवी, श्रीदेवी, रेखा, सुमन, हेमलता मौजूद थीं।
मक्का कालोनी में नहीं पानी का इंतजाम
रामगढ़ के क्षेत्र मक्का कालोनी के लोग सोमवार को जलकल विभाग पहुंचे। शमीउ्दीन खां ने बताया कि क्षेत्र में आजतक कोई पानी का इंतजाम नहीं हो सका। मजबूरी में दूसरे मोहल्लों से साइकिल व ठेलों पानी भरकर लाते हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर युनूस, वकील खां, सलीम, हसीना, आसिया आदि रहे।
बड़ी छपैटी में पाइप लाइन डालने का विरोध
जलकल विभाग द्वारा सोमवार को बड़ी छपैटी में पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा था। क्षेत्र के कुछ लोगों ने यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया कि नलकूप की लाइन से दूसरी गलियों में पानी दिया जाएगा, तो हमारे यहां पानी नहीं आएगा। हम पाइप लाइन नहीं पड़ने देंगे। विरोध की सूचना पर जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया कि किसी को पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद ही कार्य प्रारंभ हो सका।
ओमनगर कालोनी में लगे दोनों नलकूप खराब
ओमनगर कालोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए दो नलकूप लगे हैं। यह नलकूप पिछले दिनों से खराब पड़े हैं, जिससे क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी को परेशान है। पंकज पोरवाल, हरिओम, मायादेवी, मिथलेश, बबली, पूजा ने समस्या का निदान कराने की मांग की।
(बातचीत के हाफ कालम फोटो हैं)
बोली खेड़ा मोहल्ला की जनता
खजांचीलाल ने बताया कि खेड़ा मोहल्ला तीन-चार पहले पाइप लाइन पड़ी थी। आजतक पानी नहीं आया। हर माह 500-500 रुपये में पानी खरीदने को मजबूर हैं।  बीनादेवी और शांतीदेवी का कहना है कि वर्षों से पानी की समस्या बनी है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन से कपड़े धोने तक को पानी नहीं है। पीने के लिए भी भटक रहे हैं।

नीमखेरिया के हैंडपंप को री-बोर कराने की मांग
शिकोहाबाद। निकटवर्ती ग्राम नीमखेरिया के निवासियों ने एसडीएम से गांव के हैंडपंप को सही कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानपति हैंडपंप सही कराने के लिए सुविधा की मांग कर रहा है।

ग्रामवासियों के अनुसार उनके मोहल्ले में जाहर सिंह के मकान के निकट लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे उन्हें दूसरी जगह से साइकिलों पर पानी भरकर लाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हैंडपंप सही कराने के लिए प्रधानपति चंदे के रूप में रुपये मांगता है। उन्होंने एसडीएम से खराब हैंडपंप री-बोर कराने की मांग की है। एसडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
फोटो परिचय- ग्राम नीमख्ेारिया में हैंड पंप खराब होने पर साइकिलों से दूसरे स्थान से पानी लाते ग्रामवासी। फोटो संख्या पी-102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed