फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three dumpers loaded with gravel and dust were seized on the highway

Firozabad News: हाईवे पर मोरंग एवं डस्ट से लदे तीन डंपर को किया सीज

Fri, 08 Aug 2025 07:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Three dumpers loaded with gravel and dust were seized on the highway
चेकिंग के दौरान पकड़े गए डंपर के साथ मौजूद अधिकारी। सोर्स प्रशासन
-जिला खनन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। बिना परमिट एवं कागजातों के डंपरों में मोरंग एवं डस्ट लेकर जा रहे तीन डंपर को सीज किया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार को साथ लेकर जिला खनन अधिकारी ने की है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई है।


शहर के एटा रोड एवं मुस्तफाबाद रोड से होते हुए काफी संख्या में डंपर बिना परमिट के बालू, डस्ट आदि लेकर गुजरते हैं। इसकी शिकायत पिछले काफी समय से अधिकारियों को मिल रही थी। शुक्रवार सुबह सात बजे करीब जिला खनन अधिकारी मफतलाल एवं नायब तहसीलदार शिकोहाबाद नितिन चौधरी ने टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दोनों अधिकारियों को एटा रोड पर एक डंपर दिखाई दिया, जिसमें मोरंग लदा होने की सूचना थी।
विज्ञापन

टीम ने डंपर को रुकवाकर उससे परमिट एवं कागजातों की जांच की, तो चालक कुछ भी नहीं दिखा सका। जिला खनन अधिकारी ने इस डंपर को सीज कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मुस्तफाबाद रोड पर चेकिंग की। जहां दो और डंपर डस्ट लेकर जाते हुए मिले। अधिकारियों ने इन्हें भी चेक किया। जांच में वह भी कागजात एवं परमिट नहीं दिखा सके। इसके चलते दोनों डंपरों को सीज कर दिया गया। नायब तहसीलदार शिकोहाबाद नितिन चौधरी ने बताया कि तीन डंपरों को सीज कर दिया गया है। उनके पास परमिट एवं कागजात नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed