{"_id":"64c91127fcaf07e3af09c835","slug":"three-dead-and-three-seriously-injured-in-auto-and-car-collision-in-firozabad-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत: महिला सहित तीन लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक, कार चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत: महिला सहित तीन लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक, कार चालक फरार
Tue, 01 Aug 2023 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:44 PM IST
सार
फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन की हालत नाजुक है। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत: महिला सहित तीन लोगों की मौत जबकि तीन की हालत नाजुक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की दोपहर ऑटो और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग की है। यहां मां अंजनी स्कूल के समीप जसराना की तरफ से आ रही कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ऑटो में बेठी सवारियां उछलकर दूर सकड़क पर गिरीं। घटना देख लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां चालक अजय कुमार (16), महिला रिंकी (35) और एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
इसके अलावा दो सगे भाई कीमत (16) और किश्मत (18) व युवती मुन्नी चौहान की नाजुक हालत में इलाज चल रहा है। खबर पाकर सभी के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। हादसे में कार चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।