फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three day long Bhagwan Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav from 10th

Firozabad News: तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 10 से

Sat, 05 Apr 2025 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Apr 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Three day long Bhagwan Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav from 10th
महावीर जयंती महोत्सव की जानकारी देते समिति के पदा​धिकारी।
- भव्य रथयात्रा निकलेगी, अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव भव्यता के साथ तीन दिनों तक मनाया जाएगा। जिसमे भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी तथा अंतिम दिन अखिल भारती विराट कवि सम्मलेन होगा। महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। यह जानकारी नसियाजी मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में संजय जैन पीआरओ ने दी।

उन्होंने बताया कि भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 10 से 12 अप्रैल तक मुनिश्री अमित सागर एवं मुनिश्री एकत्व सागर के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव समिति के महामंत्री आकाश जैन ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से श्री छदामीलाल जैन मंदिर से निर्भय सागर पाठशाला के बच्चों द्वारा अहिंसा रैली निकाल जाएगी। दोपहर 12 बजे से भगवान महावीर की भव्य एवं विराट रथयात्रा राजा दाल मिल से निकाली जाएगी। शोभायात्रा इमामबाड़ा, घंटाघर, सदर बाजार, मोहल्ला गंज, डाकखाना होते हुए मेला प्रांगण पर संपन्न होगी। शाम 7 बजे से तीर्थंकर बालक महावीर का पालना होगा। 11 अप्रैल को सुबह मेला प्रांगण में बने अस्थायी जिनालय में भगवान महावीर विधान संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे से जम्बू स्वामी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति, दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय महाकवि रइधू पुरस्कार सम्मान समारोह होगा। शाम 7 बजे से महा आरती एवं जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह होगा। रात्रि में वैष्णवी ग्रुप सहारनपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 12 अप्रैल को भगवान पार्श्वनाथ विधान दोपहर 1 बजे से बाहुबली संघ द्वारा बाल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न होगी। शाम 4 बजे रथयात्रा की बैंडबाजों के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर घेर खोखल पर वापसी होगी। शाम 6 बजे से उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का नागरिक अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ता समारोह होगा। रात्रि 9 बजे से उत्तर भारत का प्रसिद्ध कवि सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में प्रदीप जैन, मयंक जैन, डॉ महेन्द्र जैन, आदीश जैन, चंद्र प्रकाश जैन, संजीव जैन , सचिन जैन पाण्डेय, रजत जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed