फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three companies showed interest for door to door campaign

डोर टू डोर अभियान के लिए तीन कंपनियों ने दिखाई रुचि

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three companies showed interest for door to door campaign
फिरोजाबाद ! नगर निगम फिरोजाबाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वर्ष 2022 के आगाज के साथ शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने ऑनलाइन आए टेंडरों को मंगलवार को खोल दिया। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए दिल्ली, कानपुर और पुणे की कंपनियों ने रुचि दिखाते हुए टेंडर डाले है। टेंडरों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्ड और आबादी करीब साढ़े सात लाख है। इन वार्डों से प्रतिदिन करीब 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को चनौरा स्थित खत्ताघर पर डंप किया जाता है। घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़कों पर एकत्रित होने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन चलाने का निर्णय लिया है। इस कार्य को किसी निजी कंपनी से कराने के लिए नगर निगम द्वारा नवंबर माह में टेंडर आमंत्रित किए गए थे। मंगलवार को नगर निगम अफसरों ने टेंडरों को खोला।
विज्ञापन

जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि इस इस बार तीन टेंडर आए है। इनमें पुणे की डीबीजी कंपनी, नई दिल्ली की लाइन एंड संस और कानपुर की जीटीएन कंपनी ने टेंडर लेने में रुचि दिखाई है। टेंडर की जांच के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद पता चल सकेगा कि किसी कंपनी को ठेका दिया जाना है। इस प्रक्रिया में करीब आठ से दस दिन का समय लग जाएगा। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही एक कंपनी को ठेका देकर डोर टू डोर अभियान की शुरुआत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed